राजनांदगांव

हरियर अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा अभियान
18-Jul-2022 5:02 PM
हरियर अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई।
जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत दो वर्ष से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा, जिसे हरियर अभियान नाम दिया गया है।
जिलाध्यक्ष कमलकिशोर साहू के मार्गदर्शन में जिलेभर में यह अभियान 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। जिसमे तहसील, परिक्षेत्र व ग्राम स्तर पर हरियर अभियान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने व उनकी सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी लेने समाज के लोगों को प्रेरित किया जाएगा। गत् दिनों जिला साहू सदन में जिला स्तरीय हरियर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने समाज द्वारा पर्यावरण बचाने चलाए जा रहे अभियान के लिए कमलकिशोर साहू व पूरी टीम की सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती साहू ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम मे जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र यादव भी शामिल हुए।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू, कोषाध्यक्ष विवेक साहू, उपाध्यक्षगण डीडी साहू, नीरा साहू , अंजू पूरन साहू, शैलेन्द्र साहू, तारा साहू, चुम्मन साहू, सहसचिव पूर्णिमा साहू, उपकोषाध्यक्ष भुवाल साहू, अंकेक्षक अंजोर सिंह साहू, मदन साहू, मदन साहू, भागवत साहू, मनोज साहू, राजेश्वरी साहू, पूर्णिमा साहू, जमुना साहू, गायत्री साहू, जीएल साहू, गैंदलाल सोनबोईर , रूपेश साहू, तुलदास साहू, देवलाल साहू, तरूण साहू, चेतन आनंद, शोभादास साहू, खिलेश्वरी साहू, जागेश्वर साहू, टुम्मन साहू, भीष्म साहू आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news