राजनांदगांव

शिवभक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा
19-Jul-2022 3:46 PM
शिवभक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा

जलाभिषेक कर भोलेनाथ महाकाल की महाआरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जुलाई।
सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा भक्तिमय वातावरण से निकाली गई।
 श्री बागेश्वर मंदिर धर्माथ ट्रस्ट द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त सुबह 5.30 से 6 बजे तक पहुंचे। भक्तों द्वारा वहां पूजन किया गया।
तत्पश्चात ट्रस्ट द्वारा भक्तों को मोहारा कांवड़ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व जल भरा कांवड दिया गया। भक्तों द्वारा भगवान पंचमुखी श्री बागेश्वर महादेव को जल चढ़ाने का संकल्प कर कांवड का पूजन कर, कांवड यात्रा आरंभ की गई। जिसके प्रारंभ  में भगवान शिव के भक्तिमय भजनों के साथ कांवड यात्रियों द्वारा बोलबम के नारे लगाकर संपूर्ण उत्साह से मोहारा शिवनाथ नदी तट से नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते श्री बागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रियों द्वारा कांवड़ के जल को भगवान पंचमुखी श्री बागेश्वर महादेव में चढ़ावा गया। तत्पश्चात कांवड़ यात्रियों व भक्तजनों द्वारा भगवान भोलेनाथ महाकाल की महाआरती की गई।

श्री बागेश्वर मंदिर धमार्थ ट्रस्ट के पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, गणेश गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, संपत गुप्ता, राज गुप्ता द्वारा भगवान बागेश्वर महादेव की कांवड़ यात्रा के शामिल भक्तों का आभार व्यक्त किया। साथ ही शिवभक्तों से सावन मास के अगले सोमवार 28 जुलाई को सुबह 5.30 बजे श्री बागेश्वर मंदिर पहुंचकर शामिल होने का आग्रह किया। उक्त जानकारी सौरभ गुप्ता ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news