राजनांदगांव

महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
20-Jul-2022 3:47 PM
महिला ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

गंडई, 20 जुलाई।  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  रूखमणी देवांगन ने गंडई में जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैठक के दौराने डीआरओ जगदीश सैनी को अपने लेटर पैड में लिखित में इस्तीफा  दे दिया है। किसी भी प्रकार का कोई कारण नही लिखा गया है।

इस्तीफा  को लेकर  रूखमणी देवांगन ने बताया- मै इतने साल से कांग्रेस की सदस्य हु पिछले 5 साल तक गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष के पद पर रही कांग्रेस पार्टी ने छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को बहुत कुछ दिया मगर अब सत्ता में आते ही सँगठन के द्वारा कोई महत्व नही दिया जा रहा है जब चुनाव रहता है तब ही कार्यकर्ताओ को याद किया जाता है। कई कार्यक्रमो में नजर अंदाज भी किया जाता है। ऐसे में कैसे काम कर सकते है। इससे अच्छा पद छोड़ कर घर में रहना ही ठीक है। वहीं कुछ कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी अपने ही कार्यकर्ताओ का टांग खिंचने में लगे है। जब कांग्रेस के ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ ले कर चलने के बजाय उनका मनोबल तोडऩे में लगे है तो पार्टी में रहने का या कोई पद में रहने का कोई रास्ता ही नहीं बनता।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news