राजनांदगांव

बिहान की महिलाओं का विधायक साहू ने किया सम्मान
20-Jul-2022 3:50 PM
बिहान की महिलाओं का विधायक साहू ने किया सम्मान

राजनांदगांव, 20 जुलाई। जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन परिसर में बिहान की सक्रिय  महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक छन्नी चंदू साहू उपस्थित रही। इस मौके पर  महिलाओं ने विधायक का गुलदस्ता भेंटकर  स्वागत किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि  महिलाएं आज बहुत सशक्त हो चुकी हैं और आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अच्छा काम कर अपने आपको उच्च पदों पर पहुंचा रही है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य जैसे  क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी, बिहान जैसे महिला समूह के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। विधायक ने महिलाओं को उत्साहित करते महिलाओं से  योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आपको बेहतर स्थान में लाकर शासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं का विधायक ने साड़ी प्रदान कर सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीणा सिन्हा, महामंत्री पुष्पा सिन्हा, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, बीआरपी धनंजय गंजीर, ललित साहू सहित छुरिया क्लस्टर की सभी सक्रिय महिलाएं व अन्य लोग शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news