राजनांदगांव

बकरकट्टा में बैगाओं के पारंपरिक खेल स्पर्धा 22 से
20-Jul-2022 4:25 PM
बकरकट्टा में बैगाओं के पारंपरिक खेल स्पर्धा 22 से

मुदी लुकावन व नौकायान का होगा आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जुलाई।
छुईखदान के ग्राम बकरकट्टा में 22 एवं 23 जुलाई को विशेष पिछड़ी जनजाति बैगाओं के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें बैगा प्रतिभागियों को आयु वर्ग के आधार पर चार वर्ग में बांटकर पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सब जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका (6 वर्ष से 10 वर्ष तक) वर्ग में गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्सा खींच, सत्तुल (पिठुल), सुई धागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन  (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका (10 वर्ष से 14 वर्ष तक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्सा खींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरा दौड़, सुईधागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस तरह सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका (14 से 18 वर्ष तक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्सा खींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरा दौड़, मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वयस्क वर्ग बालक एवं बालिका (18 वर्ष एवं अधिक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्सा खींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरा दौड़, मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन) तथा नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news