राजनांदगांव

पत्नी से अनबन, शरीर के टुकड़े कर बांध में फेंके पति गिरफ्तार, आरी-कुल्हाड़ी जब्त
20-Jul-2022 5:44 PM
पत्नी से अनबन, शरीर के टुकड़े कर बांध में फेंके पति गिरफ्तार, आरी-कुल्हाड़ी जब्त

गुमशुदगी की रिपोर्ट पति ने तीन दिन पहले ही दर्ज कराई थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जुलाई
। अंबागढ़ चौकी के गुंडरदेही के एक बांध में सिर और हाथ-पैर कटी एक लाश की जांच करते हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है।
गुंडरदेही की रहने वाली पद््मनी साहू की क्रूर तरीके से हत्या कर सिर और हाथ-पैर धड़ से अलग कर दिए गए थे। उसके अंग बांध में अलग-अलग हिस्सों में मिले। पुलिस ने इस जघन्य हत्या की तफ्तीश करते पति जगदीश साहू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस के सवाल-जवाब के दौरान पति टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी के साथ अनबन  होने से खफा होकर पति ने घटना को अंजाम दिया। इसके लिए आरोपी ने कू्ररता के तमाम हद पार करते हुए महिला के कई टुकड़े कर दिए। सिर और हाथ-पैर को धड़ से अलग कर आरोपी ने मामले को दबाने के लिए अंगों को बांध में फेंक दिया।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पहले महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की और उसके बाद शरीर से अंगों को अलग करने के लिए आरी मशीन का उपयोग किया। इस मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी के गुंडरदेही बांध में मिली महिला की पहचान पुलिस ने गुंडरदेही की रहने वाली पद्मनी साहू के रूप में शिनाख्ती की। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला के पति ने तीन दिन पहले ही दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जांच-पड़ताल करते महिला के पति जगदीश साहू को हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के अनुसार महिला के शरीर में तार भी बंधे हुए थे। वैसा ही तार महिला के घर में भी बरामद हुआहै, वहीं लोहे की पाईप भी उसके पेट में घोपी गई थी। जिसका मिलान भी पुलिस ने संदेही के घर से किया है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news