राजनांदगांव

61 फीट ऊंचा भगवा ध्वज का अनावरण
21-Jul-2022 3:27 PM
61 फीट ऊंचा भगवा ध्वज का अनावरण

गंडई, 21 जुलाई। ग्राम उदयपुर में ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से 61 फीट ऊंचे स्तंभ का निर्माण करवाया गया। इसका अनावरण विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अनावरण के लिए ग्राम के प्रत्येक घर से सहयोग लेकर राशि एकत्रित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वेदी पूजन व ध्वज पूजन तथा रामधुनी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव को 3001 भगवा ध्वज व तोरण से सजाया गया। इसके साथ ही ग्राम बाजार अतरिया से उदयपुर के लिए डीजे की धुन में  श्रीराम के जयकारों के साथ बाइक रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई आकाश शर्मा, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अनिमेष सिंह द्वारा किया गया। रामभक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ भगवान ध्वज लेकर बाईक रैली से अतिथियों का स्वागत करते उदयपुर पहुंचे, जहां बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।

सभापति गुलशन तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में ऐतिहासिक 61 फीट का भगवा  स्तंभ में भगवा ध्वज का अनावरण हुआ है।। यह संभवत: पूरे राजनांदगांव जिला में सबसे अधिक ऊंचाई पर लहराने वाला ध्वज है। पूरे ग्राम वासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ है।

लगातार ग्राम उदयपुर में धार्मिक आयोजन हो रहा है उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भगवा ध्वज का अनावरण किया गया है भविष्य में श्री राम मंदिर बनाने की भी योजना बन रही हैए
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को ग्राम वासियों के तत्वाधान में  क्षेत्रवासियों के तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news