सरगुजा

भाजपा ने पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
29-Jul-2022 8:24 PM
भाजपा ने पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

अंबिकापुर,29 जुलाई। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा किए गए अमर्यादित, अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से स्थानीय घड़ी चौक पर सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का यही चरित्र है, शुरू से आदिवासी समाज को दबाते और कुचलते आए हैं और आज जब भाजपा की एनडीए प्रतिनिधित्व ने आदिवासी समाज की एक योग्य महिला द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठाया है तो यह बात कांग्रेसियों को पच नहीं रही है, कांग्रेस के नेता अपनी मर्यादा भूल कर देश का गौरव और सर्वोच्च सम्मानित पद पर आसीन आदिवासी समाज की महिला का अपमान कर रहे हैं, और भारतीय जनता पार्टी ऐसे आदिवासी समाज विरोधी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, मंजूषा भगत, अनामिका पैकरा, मधु चौदहा, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे, विकास पांडे, रूपेश दुबे, संजय सोनी, विजय व्यापारी, विश्व विजय तोमर, दीपक सिंह तोमर, अजय सिंह बबलू, वीरेंद्र बघेल, कैलाश मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, सर्वेश तिवारी , शुभांगी बिहारे, मनीष बारी, सोनू तिग्गा, ममता तिवारी, बबली नेताम, संगीता सोनी, प्रियंका चौहान, प्रियंका चौबे, गणेश्वरी चौहान, भारती सिंह, नमिता, बबली नेताम, पूनम सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति चौरसिया, अनुराधा गोस्वामी, गायत्री सिंह, पुरन टेकाम, धनराम नागेश, अंकित तिर्की, वेदांत तिवारी, निलेश सिंह, शैलू सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रेमानंद तिग्गा, निलय राजवाड़े, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला , वीर सोनी, रोचक गुप्ता, संजय त्रिपाठी, दिवस दुबे, रोहित कुशवाहा, सक्षम गुप्ता, कमलेश तिवारी, मनोज सोनी, पंकज गुप्ता, अतीश सिंह , शरद सिन्हा, गोलू यादव, शोलू सिंह, दीपक यादव, चंदन शुक्ला, विजय, भूपेश चौबे, निरंजन राय, गोविंद सिंह, मंटू शुक्ला, प्रमोद दुबे, अभिनंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news