जान्जगीर-चाम्पा

13 से 22 नवंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में
20-Aug-2022 2:56 PM
13 से 22 नवंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में

जांजगीर-चांपा 20 अगस्त | भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर से 22 नवंबर  तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की वेबसाइट  http://www.joinindianarmy.gov.in/में जाकर किया जा सकता है।
अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेऊडमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही कर जावेगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक पद के लिए कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान में 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है एवं जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news