सरगुजा

जयंती पर राजीव को किया याद
20-Aug-2022 8:17 PM
जयंती पर राजीव को किया याद

अम्बिकापुर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।  जिला कांगेस कार्यालय में आज उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सभा हुई। सभा के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजीव गांधी एक उदार व्यक्तित्व के नेता थे। वे जल्दबाजी में निर्णय नहीं लिया करते थे। वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ बैठकर विचार-विमर्श कर किसी निर्णय पर पहॅुंचते थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि आज हम जो संचार क्रॉंति देख रहे हैं, वो राजीव गांधी की देन है। जब उन्होंने देश में कम्प्यूटर की जरुरत पर अपना कार्य आरंभ किया, तो उनका मजाक उड़ाया गया, लेकिन आज उन्हीं के प्रयासों के बदौलत भारत दुनिया में कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और संचार सेवा का केन्द्र बना हुआ है।

कार्यक्रम को राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री शफी अहमद, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला कांगेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम में सैयद अख्तर हुसैन, रामविनय सिंह, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, अब्दुल अब्बास, अतुल तिवारी, रुही गजाला, गीता श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह,  निर्मला,  मालती सिंह, शकीला सिद्धकी, हमीदा बानो, रजनी, शांतनु मुखर्जी, अविनाश कुमार, रजनीश सिंह, विकास केशरी, नितिश चौरसिया, मो. सिराजुद्धीन, अनूप मेहता, कलीम अंसारी, निखिल विश्वकर्मा, गुरुप्रीत सिंधू, अमित सिंह, रोशन कन्नौजिया, चंद्रप्रकाश सिंह, सौरभ पाण्डे, शुभम जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल पंकज शुक्ला, आदित्य केशरी, बाबू सोनी आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ कांगेसजनों का सम्मान
राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के वरिष्ठ कांग्रसजनों का सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में सुरेन्द्र गुप्ता, हरिशंकर त्रिपाठी,  विमलेश सिंह, अरुण मिश्रा, बसंत पाण्डेय, मो. नुरुल अमीन, जग्गनाथ कुशवाहा,  चित्रा मिश्रा को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news