सरगुजा

सुरेन्द्र को मिला अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान
22-Aug-2022 9:37 PM
सुरेन्द्र को मिला अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 22 अगस्त।
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान एकता फाऊंडेशन एवं ग्लोबल मिडिया नागपुर महाराष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लाकडाउन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 28 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया ,मुंगेली और सुरजपुर में वृद्धाश्रम का सफल संचालन, अंम्बिकापुर जिला सरगुजा में 15 विस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन, अम्बिकापुर जिला सरगुजा में रक्त की कभी को देखते हुए बल्ड बैंक का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान आदि का पुरस्कार भी मिला चुका है। 

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ कर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हैं। सामाजिक कार्य करने हेतु सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news