सरगुजा

बेमुद्दत हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार को सद्बुद्धि आने किया हवन
23-Aug-2022 8:40 PM
बेमुद्दत हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार को सद्बुद्धि आने किया हवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 अगस्त।
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथे चरण के तहत मंगलवार को दूसरे दिवस के दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल में 88 संगठनों के समर्थन के साथ प्रदेश भर के अधिकारी-कर्मचारी के साथ सरगुजा संभागीय मुख्यालय में सभी कार्यालय कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, राजस्व निरिक्षण संघ, राजस्व पटवारी संघ,वन विभाग, पंजीयन कार्यालय, तहसील, एस.डी. एम. कार्यालय, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, आरईएस, पीडब्लूडी सहित जिला न्यायालय के कर्मी काम बंद-कलम बंद हड़ताल हंै। साथ ही नगर निगम सहित सभी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तहसीलदार-नायब तहसीलदार भी हड़ताल पर रहे। आज के धरना प्रदर्शन में फेडरेशन द्वारा सरकार को सद्बुद्धि आने हवन किया गया।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों (88 संगठनों) का सक्रिय सहयोग है। प्रदेश के इतिहास में प्रथम बार प्रदेश के न्यायिक वर्ग के कर्मचारी अपने गृहभाड़ा भत्ता एवं महंगाई भत्ता की मांग को लेकर आन्दोलनरत् हैं। अनिश्चितकालीन धरना-स्थल पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी अपनी आवाज शासन तक बुलंद की।

धरने में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष कोशलेन्द्र पाण्डेय, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार,  कमलेश सोनी, डॉ सी के मिश्रा, दुर्गेश सिन्हा, अनिल तिवारी, आनंद सिंह यादव, संजय सिंह,  प्रमोद कुमार सिंह,  योगेश चौबे, अजित सिंह, अब्दुल हमीद, राजेन्द्र तिवारी, एल.एल. मालवीय, आलोक सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, शीतल बहादुर सहित न्यायिक कर्मचारी संघ से अध्यक्ष राकेश सोनी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news