जान्जगीर-चाम्पा

धूमधाम से मना सीएम का जन्मदिन
24-Aug-2022 3:38 PM
धूमधाम से मना सीएम का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, किसान पुत्र, भूपेश बघेल के 61 वें जन्मदिवस के अवसर पर कृषि ऊपज मंडी नैला जांजगीर प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण, किसान सम्मान एवम प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 101 किलो बूंदी प्रसाद नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में भोग लगाकर वितरण, 101 छायादार  फलदार पौधरोपण तथा 21 उन्नत किसान भाइयों का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संबोधित करते हुए कृषि ऊपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता एवम कृषक संपूर्ण देश में सबसे अधिक सुखी और समृद्ध हैं, जिसका गुणगान नीति आयोग भी करता रहा है।

 न्याय योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के हर तबके को मिल रहा है, जिसका प्रतिबिंब जनता के चेहरे पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेश सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ परस शर्मा एवम आभार मंडी उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने किया।

जन्मदिवस के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण पाण्डेय, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण संतोष शर्मा पप्पू महाराज, चिंताराम राठौर, हरप्रसाद साहू, अजीत सिंह राणा, संजय केदार अग्रवाल, संतोष भोपालपुरिया, बसंत अग्रवाल, मंडी समिति के सदस्य गण कृष्णा प्रजापति, सुभाष पाण्डेय, शिवप्रसाद कश्यप, गोविंद साहू, पवन कश्यप, किशोर साव, कमलेश बाबा, गौरव सिंह, अशोक सोनवानी, विजय प्रकाश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, बजरंग शर्मा, महेंद्र कश्यप, मितेश भोलू यादव, घनश्याम कश्यप, संदीप तिवारी, किशन आदित्य, कृषक गण श्यामलाल राठौर, बिशुन कश्यप, दुष्यंत सिंह, शिवकुमार तिवारी, उमेंद्र साव, अब्दुल शेखावत राजू खान, रामकुमार खरे, अरविंद राठौर, भगत सारथी, सुरजमन दास, लखन लाल पटेल, रामसाय कश्यप, किशोर साहू, धनाराम कश्यप, रामचरण कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, अरविंद राठौर सहित इंग्लेश सिंह, सुनील राठौर, धनपत करियारे, संजय कौशिक, उमेंद्र कश्यप, सुबोध सिंह, रोहित आदित्य, पप्पू थवाईत, प्रदीप यादव, राजकुमार कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, रामकिशोर देवांगन, आनंद कश्यप, सोनीकुमार दल्ला कश्यप, तुलेश्वर कश्यप, महेंद्र खरे, पुनिराम कश्यप, रामसंजीवन कुम्हार, सुखीराम कश्यप, अजय कश्यप, शांति कुमार साहू, संतोष साहू, हीरालाल साहू, जय साहू, रामकुमार कश्यप, सहित कृषक गण एवम मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news