रायगढ़

नशा मुक्त छतीसगढ़ बनाने भाजपा महिला मोर्चा का शराब दुकान के आगे प्रदर्शन
06-Sep-2022 4:58 PM
नशा मुक्त छतीसगढ़ बनाने भाजपा महिला मोर्चा का शराब दुकान के आगे प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 सितंबर। 
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा ने शराब दुकानों के आगे नशा मुक्त छतीसगढ़ बनाने विरोध प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष केराबाई मनहर के मार्गदर्शन में जुटमिल महिला मोर्चा के संयोजन में एवं जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन की उपस्थिति में पुराना बस स्टैंड शराब भट्टी के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष सुशीला चैहान, मंडल अध्यक्ष रीता निषाद, चम्पा माली मोगरा महंत, कलावती चैहान, रमा साहू, राधा यादव सविता निषाद वंदना केशरवानी, किरण चैहान, कंचन चैहान, लक्ष्मी चैहान, नीलम चैहान, आकाश बाई साहू, शांता वैष्णव मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news