रायगढ़

रायगढ़ राजघराने के एक और सदस्य विधानसभा चुनाव लडऩे तैयार
07-Sep-2022 6:50 PM
रायगढ़ राजघराने के एक और सदस्य विधानसभा चुनाव लडऩे तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लैलूंगा, 7 सितंबर। रायगढ़ राजघराने के एक और सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। देवेंद्र जिला पंचायत सदस्य हैं, और वो भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं।

विधानसभा चुनाव में सवा साल बाकी है, लेकिन चुनाव लडऩे के इच्छुक कई नेता सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं में से एक देवेंद्र प्रताप सिंह भी हैं। रायगढ़ राजघराने के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। देवेंद्र की बहन उर्वशी सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उर्वशी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही हैं। मगर देवेंद्र भाजपा से जुड़े हैं, और उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में अच्छे वोटों से जीत हासिल की है।

देवेंद्र लैलूंगा इलाके में काफी दौरा भी कर रहे हैं। यह सीट कभी भाजपा का गढ़ भी रही है। यहां से सत्यानंद राठिया, और उनकी पत्नी सुनिती राठिया विधायक रही हैं। मगर पिछले चुनाव में कांग्रेस के चक्रधर सिंह सिदार ने उन्हें हरा दिया। भाजपा में टिकट किसे मिलेगी, यह तो तय नहीं है। लेकिन रायगढ़ राजघराने के सदस्य देवेंद्र की सक्रियता से क्षेत्र में हलचल है। बाकी दावेदार और उनके समर्थकों में बेचैन हंै। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में टिकट को लेकर भी भाजपा में घमासान मचने के आसार दिख रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news