रायगढ़

ओडिसी नृत्य में शिप्रा प्रथम
09-Sep-2022 10:40 PM
ओडिसी नृत्य में शिप्रा प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़,  9 सितंबर। नगर की प्रतिभावान छात्रा एवं आशोका पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 6वीं की छात्रा शिप्रा नंदे पिता संजय नंदे, माता राजलक्षी नंदे के द्वारा  बिलासपुर  में आयोजित प्रणबम - डांस प्रतियोगता कृषि विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में डांस प्रतिभागी बनकर ओडिसी डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं डांस केटेगरी में संबलपुर (ओडिसा) में आयोजित उत्कल जोहार परिवार नुवा-खाई भेट-गाठ त्यस्वनी हाल आडोटोरियम में छतीसगढ़ से गेस्ट कलाकार के रूप में कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और बधाई की पात्र बनी।

वे ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुई तो वहीं उनकी गुरु डॉ प्रियंका पंडा ने भी बच्ची को बधाई दी और समिति के द्वारा प्रशंसा भी की गई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news