राजनांदगांव

नगर अध्यक्ष वाल्दे व संरक्षक चंद्राकर मनोनीत
15-Sep-2022 4:06 PM
नगर अध्यक्ष वाल्दे व संरक्षक चंद्राकर मनोनीत

राजनांदगांव, 15 सितंबर। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष हॉजी डॉ. केबी गाजी की अनुशंसा पर  पेंशनर्स एसोसिएशन राजनंादगांव नगर के अध्यक्ष पद पर भागीरथी वाल्दे एवं संरक्षक पद पर शत्रुहन लाल चंद्राकर मनोनीत किए गए। मनोनयन पश्चात दोनों को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डीएन साहू एवं उप प्रातांध्यक्ष व्हीडी तिवारी ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपते स्वागत किया। साथ ही नए सदस्य चंद्रशेखर कोसन्ने का भी सदस्यता सम्मान पत्र सौंपते सम्मान किया गया।

बैठक में अनेक विषयों के साथ ही पेंशनरों की मांगों एवं धरना के संबंध में जानकारी दी गई एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्राप्त आवेदनों के संंबंध में सोमवार के दिन प्रति विधि मंडल कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष डीएन साहू के साथ ही उप प्रातांध्यक्ष व्हीडी तिवारी, संयुक्त सचिव डीडी पांडे व पूरनलाल वर्मा, राजनांदगांव चौधरी, सीआर देवांगन, जीएल सोनबोईर, सीएस कोसले, ओमप्रक्राश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे। यह जानकारी जिला अध्यक्ष डीएन साहू द्वारा दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news