सरगुजा

सरगुजा के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का बिलासपुर में सम्मान
17-Sep-2022 8:50 PM
सरगुजा के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का बिलासपुर में सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ के खेलन्यूज.इन के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी खेल संघों के द्वारा चयनित उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को बड़े मंच होटल रेड डायमंड बिलासपुर में खेल प्रतिभा सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। जिसमें से सरगुजा जिले से प्रज्ञा मिश्रा बास्केटबॉल नेशनल खिलाड़ी और खुशबू गुप्ता नेटबॉल नेशनल खिलाड़ी का सम्मान किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर आयोजित था।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह के सम्मान से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा और उम्मीद है कि सरगुजा जिला की बालिका व बालक आगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सम्मानित दोनों खिलाडिय़ों को आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, इंजी. सोमनाथ सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, राजीव अग्रवाल, डी.के सोनी, अमितेश पांडेय, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, रजत सिंह, आबिद हुसैन, प्रियंका पैंकरा, खुशबू केरकेट्टा, प्रिया जायसवाल, रिंकी सिंह व संघ के सभी सदस्यों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news