रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर। श्री जय मां शक्ति नव दुर्गा उत्सव समिति शक्तिनगर के सदस्यों ने दुर्गोत्सव कार्यक्रम स्थाई आयोजन के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा से मुलाकात की।
समिति की तरफ से दुर्गोत्सव कार्यक्रम के लिए शासकीय रिक्त भूमि मैं कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई। समिति प्रमुख मनीष बाघ, मनोहर कुर्रे, कमलेश वर्मा, सोनू प्रजापति, कमलेश वर्मा, चंद्रकांत साहू ओर लंकेश वर्मा ने मुलाकात के दौरान विधायक से आग्रह करते हुए कहा कि शंकर नगर शक्ति नगर मुख्य मार्ग में विगत 40 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। पूरे 9 दिन भव्य दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। क्योंकि मुख्य मार्ग में अब यातायात की समस्या बनी रहती है। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण एक तरफ के रास्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस साल भी मुख्य मार्ग की जगह मां दुर्गा का पंडाल साइड में करना पड़ा। समिति सदस्यों ने विधायक से कहा कि शक्तिनगर निगम कांप्लेक्स के ठीक पीछे शासकीय रिक्त भूमि है इस वर्ष सर्वसम्मति से मां दुर्गा का स्थापना वही किया गया है।
समिति सदस्यों ने कहा कि मोहल्ले में सबसे बड़ा त्यौहार व मुख्य आयोजन मुख्य चौक शंकर नगर रोड में ही संपन्न होता है। इस समय मुख्य मार्ग में आयोजन के लिए परेशानी बनी हुई है। शासकीय रिक्त भूमि में दुर्गा उत्सव आयोजन आगे होने से बिना किसी मार्ग अवरुद्ध के सफल आयोजन किया जा सकता है।