बलौदा बाजार

राज्य सरकार का फूंका पुतला
15-Oct-2022 6:00 PM
राज्य सरकार का फूंका पुतला

बलौदा, 15 अक्टूबर। प्रदेश भाजयुमो नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदा मंडल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार का कपिल गांधी चौक बलौदा में पुतला दहन किया गया। उस दौरान पुलिस के साथ जमकर झुमाझटकी हुई।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष योगेश गोयल ने बताया कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तबसे छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, प्रतिदिन हत्या , लूटपाट, बलात्कार, चाकूबाजी जैसे अपराध हो रहे हैं, पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार मौन बैठी हुई है। इसके विरोध में आज प्रदेश के सारे मंडलो में प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करके प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी जा रही है। कि अगर जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराधों पर अंकुश नहीं लगता तो युवा मोर्चा इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम सागर पटेल, केवल देवांगन, मुकेश वर्मा,भूपेश देवांगन, शुभम स्वणंकार, विशाल सिंह, मनमोहन यादव, पवन यादव, परसादी मिरी, उमंग सोनी, बालकृष्ण कैवर्त, राहुल पटेल, अमन सिंह, सूरज,पृथ्वी यादव, रणधीर कुरै, आशीष तंम्बोली, शुभम शर्मा, राधे अहीर, कीशन देवांगन, लक्की राज कश्यप, मोना कश्यप, गोपाल पटेल, रवि पटेल, संदीप पटेल, रजीत वैष्णव बडी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा  बलौदा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news