राजनांदगांव

मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव के संबंध में राजनीतिक पदाधिकारियों से की चर्चा
18-Oct-2022 4:10 PM
मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव के संबंध में राजनीतिक पदाधिकारियों से की चर्चा

राजनांदगांव, 18 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के लिए गत् दिनों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुनील शर्मा, प्रीतम कुमार साहू, भीखमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह, अनिल अग्रवाल, नरेन्द्र सोनी, बहादुर कुर्रे,  फत्तूराम साहू, मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान युक्तियुक्तकरण के संबंध जारी निर्देशों से अवगत कराया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों हेतु युक्तियुक्तकरण हेतु तैयार प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित राजनैतिक पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।
जिसमें में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73. खैरागढ़ में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 283,  नवीन प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 0,  नवीन अनुभाग/अनुभाग संशोधन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 12, मतदान केन्द्र भवन का नाम परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 3,  स्थल/भवन परिवर्तन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या 13 है। उपरोक्त प्रस्ताव पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news