बस्तर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
29-Oct-2022 3:00 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

नारायणपुर, 29 अक्टूबर। कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावन को मजबूती प्रदान करने के लिये 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से जिला मुख्यालय परेड ग्राउंड एवं समस्त ग्राम पंचायतों में किया जावेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दौड़ एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजन किया जाना है, जिसमें जिले के नगरवासी, जनप्रतिनिधि, समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राएं, छत्तीसगढ़ सहस्त्र बल, जिला पुलिस बल, आई.टी.बी.पी., नगर सेना, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट गाइड, एन.एस.एस. नेहरू युवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायतों में पंचायत के माध्यम से एकता दौड का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें सरपंच, वार्ड पंच, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरीकों, समस्त ग्रामवासियों एवं स्कूली छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे तथा समाज के सभी वर्गों को भी सम्मिलित होनेे आग्रह किया गया है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news