बस्तर

बकावंड-कऱपावंड-कोलावल मार्ग व जगदलपुर बाईपास मार्ग का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश
30-Oct-2022 9:48 PM
बकावंड-कऱपावंड-कोलावल मार्ग व जगदलपुर बाईपास मार्ग का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने निर्देश

कलेक्टर ने किया सडक़ विकास कार्य का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 अक्टूबर।
कलेक्टर चंदन कुमार ने रविवार को जिले में चल रहे सडक़ विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्तर जिले को ओडिशा से जोडऩे वाले  बकावंड-कऱपावंड-कोलावल  और जगदलपुर शहर के बाईपास सडक़ मार्ग के पुन: निर्माण कार्य का निरीक्षण कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

सीमावर्ती सडक़ बकावंड-कऱपावंड-कोलावल 21 करोड़ 44 लाख की लागत से 26 किमी लम्बा मार्ग का निर्माण  किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुमार ने सडक़ निर्माण को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ओडि़सा राज्य की सीमा तक जाकर सडक़ विकास कार्य का अवलोकन किया। इसके उपरांत लगभग 41 करोड़ की लागत से  19.29 किमी लम्बा जगदलपुर बाईपास सडक़ मार्ग के पुन: निर्माण कार्य का अवलोकन कर जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, एसडीओ आर के बतरा, श्री देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news