बस्तर

कलेक्टर ने दरभा में संचालित विकास कार्यों का किया निरीक्षण
03-Nov-2022 10:38 PM
कलेक्टर ने दरभा में संचालित विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जगदलपुर, 3 नवंबर।  कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार को दरभा विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया। वे दरभा विकासखण्ड मुख्यायलय के साथ ही छिन्दावाड़ा, तीरथगढ़ और गुमड़पाल भी पहुंचे। उनके साथ इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी संजय विश्वकर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुब्रत प्रधान, प्रभारी तहसीलदार जीवेश कुमार सोरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया। जनपद पंचायत कार्यालय में उन्होंने विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान प्राकृतिक आपदा से पीडि़तों को दिए जाने वाले मुआवजा की राशि का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने दरभा में काफी प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां कार्यरत श्रमिकों से कॉफी की खेती के संबंध में जानकारी ली। श्रमिकों द्वारा यहां सुरक्षा की दृष्टि से शेड में जाली लगाने की मांग की गई, जिस पर कलेक्टर ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news