राजनांदगांव

गणेश प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
05-Nov-2022 3:46 PM
गणेश प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 नवंबर।
नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सर्वेश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गयी, जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष 2022 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतियोगित वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति सदर बाजार बसंतपुर थाना के पास, द्वितीय आदर्श गणेश उत्सव समिति दुर्गा चौक व तृतीय ठा. प्यारेलाल गणेश उत्सव समिति देशमुख होटल के सामने चिखली को प्राप्त हुआ है।

इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में प्रथम नवरत्न मंडल रामाधीन मार्ग, द्वितीय बस स्टैंड गणेश उत्सव समिति पुराना बस स्टैंड एवं तृतीय बाल समाज गंज लाईन को तथा ब वर्ग में प्रथम गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चौक, द्वितीय तिरंगा मंडल कमल टाकीज चौक एवं तृतीय जैन महावीर मंडल सदर बाजार प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त समितियों को निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित निगम पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news