जान्जगीर-चाम्पा
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
11-Nov-2022 5:14 PM
जांजगीर चांपा, 11 नवंबर। जिला चिकित्सालय जांजगीर में कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र जांजगीर एवं सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिग जांजगीर के विद्यार्थियों एवं शिक्षको तथा चिकित्सालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से चिकित्सालय में पौधारोपण, मानव श्रंखला एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ सभा में स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. जगत, आर.एम.ओ. डॉ. ए.के. राठौर, जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. दिप्ती सिंह राजपूत, विभा टोप्पो एवं जिला चिकित्सालय जांजगीर के अधिकारी/कर्मचारियों नेसहयोग दिया।