रायपुर

अगले तीन दिनों में बस्तर ठिठुरेगा, पारा 6 डिग्री गिरेगा
24-Nov-2022 5:50 PM
अगले तीन दिनों में बस्तर ठिठुरेगा, पारा 6 डिग्री गिरेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवम्बर। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज हो गया। यानी आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में ठिठुरन और बढऩे वाली है। मौसम विभाग के अनुसार  बस्तर संभाग में तो अगले तीन दिनों में छह डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान कवर्धा रहा। कवर्धा का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ेगी।

पारे में आ रही गिरावट के कारण इन दिनों ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। सुबह और रात्रि के साथ ही शाम के समय भी ठंड बढ़ती जा रही है। कई वर्षों बाद नवंबर में ही ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले दिनों तो रायपुर का न्यूनतम तापमान छह वर्षों के न्यूनतम तापमान के स्तर पर पहुंच गया था। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 31.5 एष् दंतेवाड़ा और सबसे कम 8.2एष्ट कवर्धा में दर्ज हुआ था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news