रायपुर

खमतराई बाजार से श्रीनगर गुढिय़ारी सडक़ कब्जामुक्त
07-Dec-2022 6:42 PM
खमतराई बाजार से श्रीनगर गुढिय़ारी सडक़ कब्जामुक्त

जोन 5 ने अश्विनी नगर मार्ग से अवैध पंडाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 दिसंबर। निगम अमले ने खमतराई पुलिस के साथ मिलकर खमतराई बाजार से लेकर श्रीनगर होकर गुढिय़ारी बाजार तक सघन अभियान चलाया। इसमें लगभग 70 दुकानों द्वारा सडक़ पर सामान  फैलाकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। निगम ने लगभग 6 गाडिय़ों में भरकर सामानों की जब्ती  की। इनमें सोफा सेट, सिंटेक्स टंकी, बैनर पोस्टर, कुर्सियां शामिल हैं।. इसी के साथ सडक़ मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करने से नागरिकों, वाहन चालकों को यातायात सुगम हो जाने से आवागमन में तत्काल राहत मिली?इसी प्रकार  जोन 5 नगर निवेश  की टीम ने  अश्विनी नगर मुख्य मार्ग से सडक़ पर लगाये गये एक अवैध पंडाल को हटाया। जोन 10 की टीम ने तेलीबांधा ब्रिज के नीचे अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए। निगम ने कहा है कि  जनसुविधा के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। निगम  आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

और इधर पंडरी में: दूसरी पंडरी बस स्टैंड मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व हटाए गए कब्जे फिर होने लगें हैं। सूटकेस,बैग, जूते - चप्पल  बेचने वाले इन दुकानदारों ने फिर से अपने सामान दुकानों के बाहर फैलाकर जमाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर डा. भूरे ने शहर भ्रमण कर इस तरह के कब्जे सख्ती से हटाने के निर्देश दिए थे। निगम ने यहां बड़ा अभियान चलाकर कब्जा हटाया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news