रायगढ़
श्रम कल्याण संघ के अध्यक्ष ने मजदूर हितों पर की पत्रकारों से चर्चा
11-Dec-2022 7:16 PM
रायगढ़, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद ने कहा है कि जिन उद्योगों द्वारा श्रमिकों से 8 घंटे से अधिक काम लेने के बाद भी उनको नियमानुसार अतिरिक्त वेतन नही दे रहे हैं वैसे उद्योगों को नोटिस काटकर चेतावनी दी जा रही है और नही मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
रायगढ़ सर्किट हाउस में आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा श्रम हितों में कई योजनाएं बनाई गई है जिनका लाभ श्रमिकों से लेकर उनके बच्चों को दिया जा रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात को माना कि योजनाओं ने प्रचार-प्रसार में अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके पदभार ग्रहण के बाद श्रमिकों के पंजीयन में दोगुनी वृद्धि हुई है।