गरियाबंद

भाजपा मंडल की बैठक, मोर आवास मोर अधिकार कार्ययोजना पर बनाई रणनीति
13-Dec-2022 3:22 PM
भाजपा मंडल की बैठक, मोर आवास मोर अधिकार कार्ययोजना पर बनाई रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,13 दिसंबर।
भाजपा मंडल नगरी की आवश्यक बैठक राजबाड़ा दंतेश्वरी मंदिर सभा हाल में रखी गई, जहां कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए बस्तर महाराजा सिहावा विधान सभा प्रभारी कमलचंद्र भंजदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के आवास बनाया जा रहा था, और 2022 तक पूरा बन गया होता पर राज्य की निकम्मी भूपेश सरकार द्वारा गरीबों का हक को छिनकर प्रधानमंत्री आवास को ब्रेक लगा दिया है।

भाजपा अब गरीबों का हक दिलाने के लिए मोर आवास मोर अधिकार कार्ययोजना के तहत सडक़ पर उतरेंगे, जिनके लिए सभी 37 पंचायतों में कार्यकर्ताओं को प्रभारी सहप्रभारी बनाकर गांव-गांव में जनजागरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पूर्व विधायक पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, मंडल प्रभारी रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, डॉ. केएस शांडिल्य, महामंत्री रामगोपाल साहू, हृदय साहू, कमल डागा, अजय नाहटा, सुनील निर्मलकर, अमरसिंग ध्रुव, बलजीत छाबड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष राजेशनाथ गोसाईं, यशवंत साहूस महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना साहू, महामंत्री हेमलता साहू, बबीता साहू, प्रतिमा देवांगन, आंचला यद,ु शशि ध्रुव, बिमला ध्रुवा, दुर्गेश गंजीर, अरुण प्रजापति, संत कोठारी,संजय सारथी, भूपेंद्र साहू, अश्वनी निषाद,  महेश साहू, कुमेश साहू, जन्मेजय साहू, साधु राम साहू, नागेंद्र बोरझा, भूपेश साहू, संजय निषाद, नीलम साहू, महेंद्र सिन्हा, मनोज साहू, हरीश सार्वा, बल्लू, नरेन्द्र सेन, नरेन्द्र नाग, सुरेश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news