गरियाबंद

जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बने नेहरू साहू
14-Dec-2022 7:37 PM
जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बने नेहरू साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा राजिम, 14 दिसंबर। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बने नेहरू साहू। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिलाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश अध्यक्ष आनंदराम साहू युवा प्रकोष्ठ, संभाग अध्यक्ष पवन साहू के अनुशंसा पर रायपुर ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश साहू ने नेहरू लाल साहू को रायपुर जिला ग्रामीण साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद में मनोनीत किया गया।

सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय एवं क्षेत्र के समस्याओं को लेकर निरंतर तटस्थ रहते हुए युवाओं का नेतृत्व लगातार नेहरु साहू द्वारा किया जा रहा है। जिसको देखकर जिला साहू संघ ने नेहरू साहू को समाज में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति पर बधाई देने वालों में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला उपाध्यक्ष भेखराम साहू , कार्यकारी अध्यक्ष मनीष साहू, व्यास नारायण साहू, तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू, भोज राम साहू, इंद्र कुमार साहू, पवन कुमार गुरूपंच, पारस मणि साहू, जगदीश साहू, कृष्णकांत नामदेव, प्रकाश नामदेव, देवकी साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, जानकी साहू , अंबिका कोसले, सागर साहू, वीरेंद्र साहू, अनिल साहू, मानसिंह साहू, हरीश चंद साहू, संजय साहू सहित सैकड़ों शुभचिंतक शामिल हैं।

वहीं अभनपुर तहसील से युवा प्रकोष्ठ में महामंत्री के दायित्व पर भूपेंद्र साहू परसदा, वेद राम साहू खोला, संगठन सचिव पारस मणि साहू भाटापारा, राधेश्याम साहू खोरपा, ओम प्रकाश साहू नायकबांधा, वीरेंद्र साहू नवापारा, प्रीतेश साहू नवापारा, सचिव के रूप में देवेंद्र साहू भाटापारा शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news