गरियाबंद

मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे गांव-गांव
14-Dec-2022 7:44 PM
मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे गांव-गांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 दिसंबर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल चंपारण के कार्यकर्ता मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम -मोखला, भिलाई एवं आकोली कला पहुंचे।

उक्त कार्यक्रम में सबसे पहले भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मोखला पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात कर वर्तमान सरकार की नाकामी को सामने लाते हुए आवास फॉर्म भरवाए।

गांव के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता के सामने अपने आप को ठगा हुआ महसूस होने की बात कही। मंडल अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा, हम गरीबों को उनके आवास का अधिकार को दिला कर मोदीजी के सपने को साकार करेंगे। अगर भूपेश सरकार आवास देने में नाकाम रही तो हम सडक़ की लड़ाई लड़ेंगे।

जिपं सदस्य रानी पटेल ने कहा कि भूपेश सरकार जबसे सत्ता में बैठी है एक भी आवास नहीं बना है। हमारे प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसा भेज रहे हैं, लेकिन भूपेश सरकार गरीबों के आवास को लेकर उदासीन हैं।

भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार गांव, गरीब व किसान की आंखों में आंसू ला रही है तथा जरूरतमंद छत्तीसगढ़वासियों के पक्का मकान के सपने को चूर-चूर कर रही है। किसी व्यक्ति को जिंदगी जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की अति आवश्यकता होती है। हमारे देश के प्रधानमंत्रीजी ने 2022 तक सभी को पक्का आवास देने का एक संकल्प लिया है, लेकिन भूपेश सरकार गरीबों के आशियाने को बनाने में गंभीर नहीं है। हम सभी भाजपा के लोग आप लोगों की अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।

जिला मंत्री परदेसीराम साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 8 लाख आवास वापस किए हैं, इसी के चलते हैं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया हैं। जनपद सदस्य किशोर साहू ने कहा कि भूपेश सरकार अपने घोषणाओं के विपरीत काम कर रही है ,आज प्रदेश का एक-एक जनता ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, मंडल महामंत्री टीका राम साहू , जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, भाजयुमो नेता किशोर देवांगन, दयालु राम गाड़ा, किशोर कुमार साहू , माया राम साहू, हरीश चंद्र चंद्राकर, केजू राम पटेल , लच्छि राम यादव, अजय यादव, जनपद सदस्य किरण गिलहरे, कविता साहू,  लता साहू, मिथिलेश सिन्हा, बलराम साहू।

मोखला से धर्मेंद्र चंद्राकर, गिरधारी चंद्राकर, बेणीराम चंद्राकर, बाहरु चंद्राकर, कुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, धनेश साहू, आसाराम साहू, महावीर साहू, जीतू चंद्राकर, विष्णु कोसरिया, खेलावन कोसरिया, राम विशाल साहू, कमल नारायण साहू, दिलेश्वर साहू ,मूंगे लाल बंजारे, प्रेम लाल यादव, गौतम साहू , रूपेश निर्मलकर, नाथूराम यादव, लच्छीराम यादव एवं अनेकों ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news