गरियाबंद

17 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, 4 वर्ष होने पर विविध कार्यक्रम
16-Dec-2022 3:37 PM
17 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस,  4 वर्ष होने पर विविध कार्यक्रम

गरियाबंद, 16 दिसंबर। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 17 दिसम्बर को सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। गरियाबंद जिले में भी 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में दो दिवसीय तथा विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उक्त दिवस जिले के गौठानों एवं अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव से मिली जानकारी अनुसार जिले के सभी गौठानों में 17 दिसंबर सुबह 10 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित कर शासन द्वारा विगत 4 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इसी दिन अपरान्ह 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।

वन क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। उक्त दिवस को जिले के सभी संचालित हाट बाजार स्थलों में भी आयोजन दिवस के अनुसार उपस्थित जन साधारण को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसी दिन सुबह 11 बजे सीएम द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। संदेश का प्रसारण सभी कार्यक्रम स्थलों में किया जाएगा। सभी गौठान नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं अपने गौठान में उपस्थित रहकर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों को देगें।

उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित प्रत्येक गौठान में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर गौरव दिवस कार्यक्रम कराएंगे एवं जनपद पंचायत के प्रत्येक शाखा प्रभारी एवं वरिष्ठ/आंतरिक/सहायक लेखा एवं करारोपण अधिकारी की ड्यूटी प्रत्येक गौठान में लगाएंगे। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरव दिवस आयोजन की जानकारी सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर पर देना सुनिश्चित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news