बीजापुर

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट बैंक के रूप इस्तेमाल किया- साय
16-Dec-2022 9:25 PM
कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को वोट  बैंक के रूप इस्तेमाल किया- साय

भाजपा नेताओं ने सीएम, प्रभारी मंत्री व विधायक पर निशाना साधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 16 दिसंबर। स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धरना के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों की चिंता नहीं की है। कांग्रेस ने हमेशा से ही आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के राज में अगर वह चाहती तो आदिवसियों के विकास के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बना सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। साल 1999 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को महसूस हुआ कि अलग से आदिवासी मंत्रालय बनाया जाए। फिर इस मंत्रालय को बनाया गया। श्री साय ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 साल से विधायक यहां लूट मचाये हुए हैं।

पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने स्थानीय विधायक और कलेक्टर पर स्थानीय भर्तियों में पैसों का लेनदेन कर युवाओं को नौकरी देने के साथ-साथ अनुकंपा जैसी नियुक्तियों में भी पैसे लेनदेन करने का आरोप लगाया है।

धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री और स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया व  नारेबाजी की गई। धरना प्रदर्शन से पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, शिवनारायण पांडेय, संग्राम सिंह राणा, दीपक बाजपेई, लव कुमार रायडू, घासीराम नाग,जिलाराम राणा, जानकी ध्रुवा, श्रीमती पुष्पा राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news