बीजापुर

4 साल में कांग्रेस सरकार ने जनता को छलने का काम किया - भाजपा
17-Dec-2022 8:35 PM
4 साल में कांग्रेस सरकार ने जनता को छलने का काम किया - भाजपा

पत्रकारवार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 17 दिसंबर। एक दिवसीय प्रवास पर यहां आये पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा व बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने कांग्रेस सरकार के 4 साल की नाकामियां गिनाते हुए स्थानीय विधायक व प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने यहां की जनता को छलने का काम किया हैं। सरकार ने जनता से जो वायदे किये थे, उस पर वे खरी नहीं उतर पाई।

बीजापुर धनोरा में सरपंच हरिहर साहनी के घर पर आयोजित पत्रवार्ता में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद सन्तोष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा व पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने पत्रवार्ता में कहा कि आश्रम छात्रावासों में गुणवत्ताहीन भोजन वितरण कर बच्चों को कुपोषित करने का पडयंत्र किया जा रहा हैं। भर्तियों में अनियमितता बरतते हुए पैसों की लेनदेन कर अपात्र लोगों को लेकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। चौदवें व पन्द्रवें वित्त आयोग की राशि से नियम के विपरीत  कार्य करवा कर राशि हड़पी जा रही है। जिसमें विधायक का सीधा हस्तक्षेप हैं।

भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि बोर खनन से लेकर रेत उत्खनन तक में भर्राशाही मची हुई हैं। पानी टैंकर सप्लाई में भ्रष्टाचार हो रहा हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो टैंकर 1 लाख 20 हजार में आती है। उसे 2 लाख 50 हजार में खरीदा जा रहा है। आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले मल्टीग्रेन दलिया बिना लैब टेस्ट के कांग्रेस के एजेंसी को दे दिया गया हैं। जो दलिया बाजार में 80 रुपये किलो मिलता है। उसे कांग्रेस की एजेंसी 123 रुपये में सप्लाई किया जा रहा है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इसमें प्रति किलो के पीछे विधायक व कलेक्टर का 30 रुपये कमीशन बन रहा है। वही भाजपा नेताओं ने कहा कि जिले के पोटाकेबिनो में लगाये गए सीसीटीवी कैमरा लगाने के नाम पर 64 लाख रुपये का बंदरबाट  किया गया हैं। वही भाजपा नेताओं ने बताया कि होम लाइट लगाने के नाम पर ग्राम पंचायत डोडी तुमनार में 76 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि  यह पंचायत पहुंच विहीन है और कई सालों से बंद पड़ा हैं। इसी तरह मनकेली पंचायत में 49 लाख रुपये होम लाईट लगाने के नाम निकाल ली गई। इस पंचायत में कांग्रेस नेता के भाई सचिव हैं।

पत्रवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिलाराम राणा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news