धमतरी

भाजपा का धरना-प्रदर्शन
24-Dec-2022 10:10 PM
भाजपा का धरना-प्रदर्शन

नगरी, 24 दिसंबर। मोर आवास मोर अधिकार कार्य योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल द्वारा गरीबों के आवास को बनाने हेतु मोर आवास और अधिकार कार्यक्रम योजना के तहत विधानसभा के  हितग्राहियों के द्वारा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भरत लाल वर्मा  प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा, जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, चारों मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, विजय यदु,  टेलेश्वर ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, जिला मंत्री द्वय राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, कार्यकर्ता एवं आवास हितग्राही उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news