राजनांदगांव

पंज प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली
28-Dec-2022 10:39 PM
पंज प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली

शहर कांग्रेस ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनंादगांव, 28 दिसंबर। धर्म और सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध, संत सिपाही खालसा पंथ के सृजनहार सिख समाज के दसवें गुरू श्री गोविंद सिंह के आगमन परब पर सिख समाज द्वारा 27 दिसंबर को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पटाखे फोडक़र शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा में बच्चों की घुड़सवारी के साथ रायपुर की सिख बैंड-बाजे, पुष्प वर्षा करती तोप गाड़ी तथा गतका पार्टी नगर कीर्तन आकर्षक का केंद्र रहा।

शोभायात्रा को विशेष आकर्षक स्टीलमैन अमनदीप सिंह व साथियों का रहा, जो मानव मंदिर चौक पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शोभायात्रा के लिए विशाल वाहन को विशेष रूप से फुल मालाओं तथा गुरूबाणी उपदेशों से सुज्जित रहा। शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्टीलमैन अमनदीप सिंह का शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनंदन किया गया।

शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि धर्म और सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध खालसा पंथ के सृजनहार सिंख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह के आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहर कांग्रेस व वार्ड 25 के युवा साथियों की टीम द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा के स्वागत अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, छग अल्प संख्यक आयोग उपाध्यक्ष हफीज खान, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सूर्यकांत जैन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी, झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, शरद पटेल, मनीष साहू, महेश साहू, मनीष गौतम समेत अन्य लोग शामिल रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news