जान्जगीर-चाम्पा

संगठित समाज ही विकास कर सकता हैं-डॉ. महंत
16-Jan-2023 4:43 PM
संगठित समाज ही विकास कर सकता  हैं-डॉ. महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 16  जनवरी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कलार समाज के लोग पूरे देश के हर प्रान्तों में  मेहनती होते हैं। उनके पुराने व्ययसाय लुप्त होने के बाद भी सम्पन्न समाज हैं। 

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान में कलार समाज सक्ती द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर डॉ चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि के आसंदी से आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के कलार समाज अधिकांश खेती किसानी करने वाले होते हैं । देश प्रदेश  समाज के बहुत से लोग बड़े बड़े पदों पर आसीन हैं। मंत्री, सांसद, विधायक हैं।

डॉ. महन्त ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कलार समाज मेरे अपना परिवार जैसा है अपने मूल जाति पर सम्मेलन आयोजन किया यह सबसे प्रसन्नता का विषय है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कलार समाज के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- विधानसभा सक्ती हो या कोरबा लोकसभा के कलार समाज हमारे अपने परिवार है। हमेशा आपके समाज से स्नेह और आशीर्वाद मिला है। भोपाल में आपके समाज के अधिवक्ता को मैं बचपन से राखी बांधती हूं। कार्यक्रम के सयोजक त्रिलोकचंद जायसवाल अधिवक्ता संतोष जायसवाल कलार समाज के अध्यक्ष लेख राम जायसवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

  कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूल माला बुके एवं महामाला से अतिथियों का स्वागत किया एव अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, वहीं समाज के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिवक्ता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल  ने कहा कि डॉ महंत ने सक्ती को जिला बनाया। गाँव-गाँव का दशकों पुराने सडक़ों का डामरीकरण हुआ है। गांव विद्युतीकरण से रोशन हैं। हर गांव में पानी शिक्षा की उचित व्यवस्था है।

कार्यक्रम के मध्यांतर के बाद विवाह योग्य युवक परिचय का कार्यक्रम हुआ, जिसे गुरु प्रसाद जायसवाल ने बखूबी से संचालन किया। मनोज जायसवाल ईश्वर जायसवाल सुरेश जायसवाल ने जिले से बाहर से स्वजातीय बन्धुओं का स्वागत किया।

सम्मेलन में अन्य समाज से उपस्थित प्रबुद्धजनों जिसमें गुलजार सिंह मनहरण राठौर घनश्याम पांडे रूपनारायण साहू आनंद अग्रवाल नरेश गेवाडीन साधेश्वर गवेल  महबूब खान पिंटू ठाकुर उगेन्द अग्रवाल कमल साहू का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ चरण दास  महन्त के पुत्र  सूरज महन्त, उप जिलाधीश भागवत जायसवाल सँयुक्त कलेक्टर रुचि जायसवाल लुन्द राम जायसवाल सतीष जायसवाल डॉ नीनी जायसवाल  विधानसभा क्षेत्र खरसिया के विधायक प्रतिनिधि शुकदेव डनसेना कलार समाज के महा अध्यक्ष विजय जायसवाल मिथलेश जायसवाल गिरधर गोपाल गनपत हेमन्त अलका पुष्पा कुसुम रंजना विजया  शान्ति प्रीति जायसवाल जमुना सेवन हेमन्त राजीव तुसार योगेंद्र रामु जायसवाल परमेश्वर  अशोक ओंकार परमान्द रामाधर प्रीतम सुरेंद्र जायसवाल चंद्र कुमार जायसवाल मुन्ना जायसवाल बाबूलाल जायसवाल भैया लाल जायसवाल सक्ती  मालखरौद डभरा खरसिया कोरबा के कलार समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं एव पुरुषों ने भाग लिया

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news