सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिहान महाधिवेशन व बिहान मेले में सैकड़ों महिलाएं शामिल
01-Feb-2023 7:49 PM
बिहान महाधिवेशन व बिहान मेले में सैकड़ों महिलाएं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 1 फरवरी। सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला के स्थानीय खेलभांठा मैदान में विहान महाधिवेशन एवं विहान मेला का आयोजन हुआ। इस महाधिवेशन में विहान समूह के हजारों महिला पहुंचे हुए थे। सारंगढ़ विकास खण्ड के विहान समूह में 36 सौ समूह कार्यरत हैं। इस विहान समूह  में 50 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है और कार्य कर रही हैं।

विहान महाधिवेशन एवं विहान मेला के मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी  जांगड़े, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ग्रामीण  जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ डॉ. फरिया आलम सिद्दकी, पदमा घनश्याम मनहर उपाध्यक्ष छग राज्य अनुसूचित जाति आयोग, पुरुषोत्तम साहू  सदस्य गौसेवा आयोग छ.ग. शासन, निष्ठा पाण्डे अपर कलेक्ट,  मंजू मालाकार अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़, सोनी  बंजारे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सारंगढ़ ,  तुलसी विजय बसंत सभापति जिला पंचायत रायगढ़, अनिका भारद्वाज सभापति जिला पंचायत रायगढ़, वैजंती लहरे  सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे सारंगढ़, मंजुलता आनंद प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल महिला, संजय दुबे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शास, महाविद्यालय, सुनिता विष्णु चन्द्रा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोसीर, अभिषेक बनर्जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. सारंगढ़,पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़, महेंद्र गुप्ता,गोल्डी नायक सभी का मंच पर विहान महिला समूह के दुवारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

विहान महाधिवेशन कार्यक्रम की सुरुवात सरस्वती गीत से हुई नन्दनी तिवारी वंदना प्रस्तुत की।

वही गोड़म ग्रुप दुवारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और स्कूली विद्यार्थियों ने मंच पर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए।

विधायक ने महाधिवेशन एवं विहान मेला सारंगढ़ महिला ब्लॉक संगठन के तत्वाधान में खेल भाटा मैदान में आयोजित बिहान महाअधिवेशन में शामिल हुई जहां बिहान की बहनों ने आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित हजारों की संख्या में महिला शक्ति को संबोधित कर राज्य सरकार की योजनाओं को बतलाई एवं इस वृहद आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ।

इस  अवसर पर जिला कलेक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी  ने मंच से विहान समूह को सम्बोधित करते हुए कहा, यह क्रांतिकारी परिवर्तन है आज इस महाअधिवेशन और मेला में महिला सक्ती उपस्थित हैं, जो गौठान से अपनी रोजगार ले रहे हैं 50 हजार महिलाएं विहान से जुड़ी है और अपनी उत्थान कर रहे हैं। मेला का स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए बोली उत्सव का माहौल है मैं बहुत आनन्दित हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news