रायपुर

गोदाम में लगी आग, लाखों पेंट जलकर खाक
03-Feb-2023 2:40 PM
गोदाम में लगी आग, लाखों पेंट जलकर खाक

पेंट फैक्ट्री और गोदाम में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी।
भनपुरी इलाके में गुरुवार को हुए आगजनी में गोदाम संचालक की लापरवाही नजर आई है। देर शाम एक गोदाम में अचानक आग लग गई। और कुछ ही देर में वहां बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। घनी बस्ती के बीच गोदाम होने के कारण लोग अपनी जान बचाने घरों से निकल कर भागे। इस आगजनी में एक महिला झुलस गई जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रीगेड की टीम ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू किया।
बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी थी वो पेंट गोदाम था। मैजिक पेंट हाउस में लगी आग की लपटें इतनी भयावह थी कि दो किलो मीटर दूर से ही लपटे दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करने रहे। गोदाम के आसपास से लोगों को निकालने का काम किया गया। करीब 4 से 5 घंटे तक यहां राहत बचाव चलता रहा।  

पुलिस के मुताबिक  सार्ट शर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं नही हुई है। इमरात खाक पिछले सप्ताह रायपुर के शारदा चौक स्थित तीन दुकानों इस साल की सबसे भयावह आगजनी की घटना हो चुकी है। करीब 24 घंटे के अंदर आग को बुझाया गया।  

जानकारों का कहना है कि आगजनी की घटना में फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पेंट फैक्ट्री और गोदाम में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं था। पेंट फेक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखें गए थे। इसके बावजूद आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था नहीं की गई था। एक महिला मजदूर घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर फंस गई थी। जिसका पैर, हाथ आग की चपेट में आ गई। जैसे-तैसे महिला मजदूर को बाहर निकाला गया। लेकिन मजदूर के झुलसने की जानकारी प्रबंधन लागातार छुपाता रहा है।

खमतराई पुलिस थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि उरकुरा के एक मैजिक पेंट हाउस में आग लगने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की 6 से अधिक गाडिय़ों ने 24 घंटे में आग बुझा लिया।  आग कैसे लगी,यह जांच के बाद ही साफ होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news