कोण्डागांव
केंद्रीय विद्यालय में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र
15-Feb-2023 8:47 PM
कोण्डागांव, 15 फरवरी। आज केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में जीआर जांगड़े प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप प्रतियोगिताओं के प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के तुरंत बाद मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित किया। विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा विद्यालय अनुशासन का पालन करते हुए विद्यालयीन गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
निशांत कुमार मिश्रा प्रभारी सहपाठ्यगामी क्रियाकलाप के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन आलम साय तिग्गा एवं एम एल मीना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।