कोण्डागांव

आपदा पीडि़तों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता
23-Feb-2023 8:39 PM
आपदा पीडि़तों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता

कोण्डागांव, 23 फरवरी। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के 6 वारिसों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत तहसील कोण्डागांव अंतर्गत बड़ेकनेरा निवासी अंगदराम भोयर पिता स्व. शान्तुराम भोयर एवं तोड़म निवासी लच्छनी मानिकपुरी पति स्व. फूलदास मानिकपुरी सहित फरसगांव तहसील के झाटीबन निवासी कोयलीबाई पति स्वर्गीय पीलूराम एवं बनचपई निवासी बजारूराम कोर्राम पिता जयराम कोर्राम प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए और माकड़ी तहसील के इंगरा निवासी जयंती पति सुकड़ू तथा सुकड़ू पिता  मुरहा को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news