कोण्डागांव

संयुक्त लिपिक मोर्चा महासंघ का होगा विस्तार
25-Feb-2023 7:37 PM
संयुक्त लिपिक मोर्चा महासंघ का होगा विस्तार

कोंडागांव, 25 फरवरी। प्रदेश के सभी लिपिक संघों के प्रांताध्यक्षों की बैठक 4 मार्च को धमतरी में आहुत की गई है, जिसमें सभी संघों के बीच समन्वय स्थापित कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार किए जाने  एवं एक मंच पर आने के लिए सहमति हेतु निर्णय लिया जाना है। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के संयोजक संजय सिंह ने सभी संघों के प्रांताध्यक्षों को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण बैठक में आने हेतु आमंत्रित किया है। 

ज्ञात हो कि जिले में लिपिक महाअधिवेशन 7 जनवरी को आयोजित कर पूरे प्रदेश के लिपिकों को एक मंच पर लाने का प्रयास कोंडागांव जिले के लिपिकों ने कर अन्य लिपिक संघों के प्रांतीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया एवं ‘एक मांग, एक मंच’के सिद्धांत पर चलते हुए संयुक्त लिपिक मोर्चा महासंघ का निर्माण किया गया, जिसमें प्रदेश संयोजक के रूप में  संजय सिंह एवं प्रदेश में नेतृत्व करने के लिए बस्तर संभाग से पीएस राणा को बागडोर सौंपी गई। जिसके उपरांत संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 2 चरण का सफल आंदोलन किया गया, जिसमें प्रथम चरण का आंदोलन 1 फरवरी को भोजन अवकाश के दौरान मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

इसी तारतम्य में दूसरे चरण का आंदोलन 17 फरवरी को नया रायपुर के तूता में प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर वेतन विसंगति के मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु महारैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश के कोने कोने से हजारों की संख्या में लिपिक अपनी मांग मनवाने राजधानी पहुंचकर आवाज बुलंद किया। 

मोर्चा के विस्तार एवं प्रदेश के लिपिकों को एक मंच पर लाने के साफ उद्देश्य को लेकर कोंडागांव जिले ने दृढ़ता से डेट रहकर मोर्चा का गठन करने में सफल भूमिका अदा की।  इसी तारतम्य में लिपिक मोर्चा महासंघ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 4 मार्च 2023 को प्रदेश के सभी लिपिक संघों के प्रांताध्यक्षों की बैठक धमतरी के हटकेश्वर चौक, अन्नपूर्णा सदन में आहुत की गई है, जिसमें सभी संघों के बीच समन्वय स्थापित कर आगामी आंदोलन की रूप तैयार किए जाने  एवं एक मंच पर आने के लिए सहमति हेतु निर्णय लिया जाना है।

इस संबंध में संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के संयोजक संजय सिंह ने सभी संघों के प्रांताध्यक्षों को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण बैठक में आने हेतु आमंत्रित किया है। 

इस संबंध में पीएस राणा ने कहा कि आगामी लिपिकों के वेतन विसंगति दूर किए जाने हेतु आंदोलन की शंखनाद होगी, तो केवल और केवल संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले ही पूरे प्रदेश के लिपिकों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। 

बैठक में आगामी आंदोलन के लिए चरणबद्ध संघर्ष/हड़ताल की घोषणा होगी और निश्चित ही वेतन विसंगति की पीड़ा  प्रदेश के लिपिकों का एक मंच पर आकर हक की लड़ाई लडऩे से पूरी होगी। इस उद्देश्य के पूर्ति हेतु संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ, प्रदेश के लिपिकों से आह्वान करता है कि सारे लिपिक एक मंच पर आकर अपनी मांग के लिए आंदोलन में सहयोग करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news