बलौदा बाजार

गिरौदपुरी मेला में आकर्षण का केंद्र बना फोटो प्रदर्शनी
26-Feb-2023 3:03 PM
गिरौदपुरी मेला में आकर्षण का केंद्र बना फोटो प्रदर्शनी

एक ही स्थान पर ग्रामीणों को मिल रही है शासन की योजनाओं की जानकारी

बलौदाबाजार, 26 फरवरी। राज्य शासन एवं कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर गिरौदपुरी मेला गुरूदर्शन एवं संत समागम मेल को और अधिक आकर्षक एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए जनसम्पर्क जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं वीडियो चलचित्र का आयोजन किया जा रहा है, जो की पूरे मेले का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शनी को देखकर सरहाना कर रहे है।

इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा फायदा है यह कि पहले जहां एक ही गांव के लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी मिलती थी।।वह अब इस तरह के मेले में आयोजित होने से एक ही स्थान में बहुत से गांव के ग्रामीणों को जानकारी मिल रही हैं। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना,जल जीवन मिशन, सुराजी गांव नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका,न्याय के रास्ते सबके वास्ते, न्याय के चार साल एवं अन्य प्रकार के ब्रोशर एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया।

प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने एवं देखने पहुंचे कबीरधाम जिले अंतर्गत ग्राम बिरकोना निवासी अंजली रात्रे ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंर्तगत गोबर खरीदने का निर्णय अपने आप मे एक ऐतिहासिक कदम है। इससे गावों के बहुत से लोगों को अतरिक्त आय का अर्जन हो रहा है।

इसी प्रकार एक मेला में आये जांजगीर चाँपा निवासी अवध राम कोशले ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23में उनके द्वारा 20 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई। साथ ही विजय बांधे,प्रशांत वर्मा,रोहन नवरंगे ने वीडियो चलचित्र की प्रशंसा की है।

तहसीलदार ने किया अवलोकन

इसके साथ ही मेला ड्यूटी में तैनात कसडोल तहसीलदार विवेक पटेल, लवन तहसीलदार सौरभ चौरसिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि यह प्रदर्शनी बेहद ही उपयोगी है। इसमें राज्यशासन के फ्लैगशिप योजनाओं की उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त होती है। यह प्रतियोगी छात्रों के लिए भी बेहद उपयोगी है। सभी ग्रामीणों को अवश्य इसका अवलोकन कर लाभ उठाना चाहिए। उक्त प्रदर्शनी का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news