बलौदा बाजार

जिले का श्रमिक संगवारी सम्मेलन
26-Feb-2023 3:54 PM
जिले का श्रमिक संगवारी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 26 फरवरी।
जिले का श्रमिक संगवारी सम्मेलन भाटापारा के नगर भवन में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद के मुख्य आतिथ्य व श्रम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में संपत्र हुआ, इस कार्यक्रम में श्रम मंडल सदस्य मनोज ठाकुर, सुरेश मसीह, भवन निर्माण सत्रिकार मंडल के  सतीश अग्रवाल जी मंचस्थ थे। इसके पूर्व शफी अहमद के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी व भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ किए।

सम्मेलन में श्रम मंडल अध्यक्ष सफी अहमद ने सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित श्रमिकों दी उन्होंने कहा पिछले सरकार ने जितने श्रमिकों पंजीयन 15 साल में किये उसके डबल हम लोगों ने चार सालों में किया हैं, उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अत्र योजना श्रमिकों के बच्चों हेतु शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना श्रम कल्याण केन्द्र द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण योजना मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना मेघावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, भवन निर्माण सत्रिकार मंडल के सतीश अग्रवाल ने बताया की श्रम मंडल के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रहा है।

इसी उद्देश्य से अध्यक्ष जी पूरे प्रदेश का दौरा कर श्रमिकों की योजनाओं की जानकारी दे रहे और उसका लाभ श्रमिकों को मिले ये निर्देश कर्मचारियों को दे रहे हैं, कार्यक्रम को श्रम मंडल मनोज ठाकुर सुरेश मसीह, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा ने भी संबोधित किया, साथ ही बोरे बासी बैठकर खाया और इसे छत्तीसगढ़ सरकार की एक अलग पहचान देने वाले कदम बताया जो श्रमिकों के प्रति लगाव दर्शाता हैं, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकजन एवं कांग्रेसजन सैकड़ों वरिष्ठ जन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news