बस्तर

प्रदीप बने जिलाध्यक्ष, आदर्श जिला संगठन मंत्री
11-Mar-2023 9:07 PM
प्रदीप बने जिलाध्यक्ष, आदर्श जिला संगठन मंत्री

 सनातन जागरण अभियान ने किया संगठन का विस्तार 

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 मार्च । सनातन जागरण अभियान ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए सभी वरिष्ठ सदस्यों को नए दायित्वों पर सर्वसहमति से मनोनीत किया।

सनातन जागरण अभियान के संस्थापक परमेश राजा एवं मुख्य संगठक रोहित सिंह आर्य के संयुक्त सहमति व समस्त वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसहमति से संगठन के वरिष्ठतम सदस्य  प्रदीप गुहा को जिला अध्यक्ष के दायित्व पर मनोनीत किया गया और जिला संगठन मंत्री के दायित्व पर  आदर्श चंद को मनोनीत किया गया।

इसके पश्चात नवपदस्थ जिला अध्यक्ष प्रदीप गुहा एवं जिला संगठन मंत्री  आदर्श चंद ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  धीरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, पी.मिश्रा  को जिला मंत्री मनोनीत किया। इसके साथ कि दोनों पदाधिकारियों ने नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए  विपिन तिवारी को नगर महामंत्री, अविलाष भट्ट नगर मंत्री, जगदलपुर (शहरी), नवीन ठाकुर नगर मंत्री जगदलपुर (शहरी), गणेश राव नगर सह-मंत्री, जगदलपुर (शहरी), संतोष श्रीवास्तव नगर मंत्री जगदलपुर (ग्रामीण) के दायित्व पर मनोनीत किया साथ ही सनातन जागरण अभियान की महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए मातृ जागरण अभियान की नगर अध्यक्ष के दायित्व पर किरण नथानी एवं नगर मंत्री का दायित्व पर भारती ठाकुर को मनोनीत किया गया।

ज्ञात हो कि लंबे समय से संगठन के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा एवं सनातन धर्म के धर्मावलंबियों में अपने धर्म के प्रति जागरण लाने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है साथ ही सनातन जागरण अभियान के द्वारा विगत 38 हफ्तों से शहर स्थित  सिद्ध हनुमान मंदिर में हर मंगलवार हनुमान चालीसा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी धर्म जागरण, स्त्री रक्षा, गौ रक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण आयामों में कार्य किया जाता है।

सनातन जागरण अभियान के समस्त नव पदस्त पदाधिकारियों से आशा है वे संगठन का मूल उद्देश्य, धर्म जागरण, स्त्री जागरण, गौ रक्षा सहित सनातन समाज की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सतत कार्य करते रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news