रायपुर

रायपुर, 23 मार्च। भूमिहार समाज ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह। ब्रह्म ऋषि भूमिहार ब्राह्मण समाज रायपुर ने पारिवारिक मिलन समारोह को बहुत धूमधाम से मनाया और भोजपुरी गायक रोहित प्रधान ने अपने गायक मंडलियो के साथ लोक गीतों से समां बांधा । पुलिस अधीक्षक दुर्ग जो भूमिहार समाज से आते हैं डॉक्टर अभिषेक पल्लव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उनको अध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह और श्रीफल शॉल के साथ अन्य बीस महान विभूतियों जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उच्च पदों पर रहकर अपनी सेवाएं देश और राज्य के लिए दे चुके हैं उनको भी सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में भूमिहार समाज के सभी सदस्य परिवार के साथ सम्मिलित हुए और इस रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव जो पेशे से मनोरोग विशेषज्ञ भी है ने समाज के युवा पीढ़ी को मेहनत का पाठ पढ़ाया और किस तरह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उपस्थित सदस्य,पूर्व अध्यक्ष सुमन राज शर्मा, एस.एन.राय,अनवेश पाण्डेय,भोला सिंह,अरुण सिंह, भिलाई समाज से आए अध्यक्ष पी.पी.सिंह,अजय राय,अरुण सिंह,राकेश सिंह, राम सुमिरन सिंह,अजय शर्मा और अन्य समानित पदाधिकारी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।