बीजापुर

मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
26-Mar-2023 10:05 PM
मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपट्नम, 26 मार्च। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ आज ब्लॉक मुख्यालय भोपालपटनम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम  द्वारा धरना प्रदर्शन/ सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

इस धरना प्रदर्शन/सत्याग्रह आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपट्नम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिच्चा मुत्तैया, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष बोर, पार्षद विजार खान, अरुण वासम, शेख रज्जाक, नीरज सुनारकर, एट्टी सुनीता, सपना काटरेवला, विजयलक्ष्मी, डी. शशिकला, आशा आत्मकुरी, अरुण कोरम, पार्वती गौतम, सुकना तलांडी, रवि पेरमल के.जी. सत्यम, टी. गोवर्धन, अजय पामभोई, सालिक राम नागवंशी, जनपद सदस्य सुनिल गुरला, अल्वा मदनैया, अफजल खान, वहाब खान, रामू मोरला, यालम राममूर्ति, अनिता सोनला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news