बीजापुर

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया-पुरुषोत्तम
01-Apr-2023 9:46 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया-पुरुषोत्तम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपट्नम, 1 अप्रैल।
शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में बीजापुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने प्रेस वार्ता में मोदी सरकार के रवैये पर बरसते नजर आए। पुरुषोत्तम सल्लुर ने कहा है कि आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। सल्लुर ने दो घटनाओं की जानकारी सामने रखी है।

प्रथम घटना उन्होंने इस प्रकार रखी है। उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे 1.क्या अडानी की सेल कंपनियों में 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है? ये किसकी सेल कंपनियां हैं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है?

 2. प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने श्री अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के) के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर 1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, के बारे में दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। 

मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण (लगभग पूरी तरह से) को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया क्यों? संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही थी और इसे काम नहीं करने दे रही है।
यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर संयुक्त संसदीय समिति चाहता है। 

राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को राहुलजी ने दो लिखित अनुरोध किये कि उनको संसद में जवाब देने दें इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष जी से मीटिंग भी की पर तीन अनुरोधों के बावजूद अध्यक्ष ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इंकार कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो।

दूसरा घटनाक्रम
13 अप्रैल 2019 - कर्नाटक के कोलार में चुनावी भाषण देते हैं राहुल गांधी, 16 अप्रैल 2019 - बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात के सूरत में शिकायत दर्ज कराई। 7 मार्च 2022 - शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। 7 फरवरी 2023 - राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी और पीएम मोदी के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए भाषण दिया। 16 फरवरी 2023 - शिकायतकर्ता ने गुजरात उच्च न्यायालय से अपने अनुरोध को वापस ले लिया। 27 फरवरी 2023 - निचली अदालत में सुनवाई फिर से शुरू। 23 मार्च 2023 - ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया और अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई। 24 मार्च 2023 - लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। 

पत्रकारों के सवाल छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस नेताओं ईडी के हमले होने की बात पर पुरुषोत्तम सल्लुर ने कहा है कि यह पूरी घटना मोदी सरकार के इशारे पर हो रही है। मगर इससे हम डरने वाले नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान पुरुषोत्तम सल्लुर, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष कमेश्वर राव गौतम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सालिक नागवंसी, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम उपाध्यक्ष, संतोष कुमार बोरे, पार्षद अरुण वासम, रेख रज्जाक, विजार खान, नीरज सुनारकर, बब्बू राठी व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news