बलौदा बाजार

सर्व संगठन व सर्व समाज ने कलेक्टर का ट्रांसफर रद्द करने की मांग
02-May-2023 2:31 PM
सर्व संगठन व सर्व समाज ने कलेक्टर का ट्रांसफर रद्द करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदा बाजार, 2 मई। जिले में 9 माह पूर्व पदस्थ कलेक्टर रजत बंसल के अचानक स्थानांतरण होने से लोग स्तंभ हैं लोगों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास पर्यटन स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर के विकास में रुचि लेकर कार्य कर रहे थे।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन लगवाई है।

 गिरौदपुरी सोनाखान दामाखेड़ा बालसमुंद पलारी तुरतुरिया तेलासीपुरी धाम के विकास के लिए विशेष ध्यान देकर निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई है। ऐसे में उनका स्थानांतरण रोका जाए।

लोगों का कहना है कि उनके जाने से क्षेत्र के विकास में अवरोध होगा। अधिकारी के कम समय में स्थानांतरण पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनुसूचित जनजाति सेवक संघ छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज संगठन सरपंच संघ सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने स्थानांतरण रोकने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news